महिलाओं के वाशरूम में घुसा आदमी तो मचा हंगामा

वॉशरूम में गई एक महिला ने बताया कि जब वह केबिन में थी तो उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है। वह बाहर आ गई तो कोई आदमी वहां से भागकर निकला। कुछ महिलाओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर क्लीनिंग स्टाफ ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम विजय राठोर है और वह दिल्ली का रहने वाला है।
उस युवक ने बताया कि वह एक शादी में शामिल होने शहर आया था। शादी के बाद वह इस मॉल में आया और गलती से महिलाओं के वॉशरूम में चला गया। उसको जब अहसास हुआ कि यह महिलाओं के लिए है तो वह बाहर आ गया। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवक को 2 साल की सजा व जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications