इजराइली दूतावास ने कहा कार में हुआ आतंकी हमला

Car blast
नई दिल्‍ली। राजधानी में औरंगजेब रोड पर प्रधानमंत्री आवास से महज 500 मीटर दूरी पर इजराइली दूतावास की कार में हुए धमाके की कड़ियां तो अभी नहीं खुली हैं, लेकिन इजरायल सरकार ने यह आशंका जरूर व्‍यक्‍त कर दी है कि यह आतंकी हमला हो सकता है। यह आशंका इसलिये व्‍यक्‍त की गई है, क्‍योंकि जिस समय दिल्‍ली में यह धमाका हुआ, उसी समय जॉर्जिया में इजराइली दूतावास की कार में एक बम बरामद हुआ।

इजराइली दूतावास ने अपने बयान के बाद ईरान के लिप्‍त होने की आशंका जाहिर की जा रही थी, लेकिन इजरायल ने ईरान का नाम नहीं लिया है। हालांकि दिल्‍ली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने अभी तक कोई ऐसी सामग्री बरामद नहीं की है, जिससे इसमें बम होने के सबूत मिलते हों। इस धमाके में इजराइली राजनायिक की पत्‍नी घायल हुई हैं। हालांकि ड्राइवर ने अपने बयान में कहा है कि धमाके से पहले कार में धुआं उठा था।

ज्ञात हो कि इजराइली सरकार ने अपने दुनिया भर में सभी दूतावासों को अलर्ट कर दिया था। शाम के सात बजे दिल्‍ली पुलिस इस मामले पर प्रेसवार्ता करने वाली है। उसमें अभी तक प्राप्‍त जानकारियों का खुलासा किया जायेगा। ताज़ा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

सूत्रों का कहना है कि इस कार में धमाके के लिए स्टिकी बम का इस्‍तेमाल किया गया है। यह वो बम होता है, जो पेट्रोल टैंक के साथ बम को चिप्‍का दिया जाता है।

खुफिया विभाग ने पहले ही चेताया था

इजरायल द्वारा जारी की गई आशंका और अमेरिका से प्राप्‍त जानकारियों के बाद खुफिया विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को ऐसे हमले की चेतावनी दे चुकी थी। पुलिस के मुताबिक एक मारुति वैन के ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि जिस समय इनोवा सिगनल पर रुकी थी, उसी समय दो मोटरसाइकिल सवार आये और एक पैकेट कार के पीछे चिपका दिया। सिगनल क्रॉस करते ही इनोवा में धमाका हो गया।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन हिज्‍बुल्‍ला और ईरान के होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+