'14 फरवरी को मनेगा माता-पिता पूजन दिवस'
रायपुर। प्रेम के दिन वेलेंटाइन दिन का इंतजार हर युवा को रहता है लेकिन भारत के कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात पर खासा एतराज रहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस प्रेम दिवस को माता-पिता पूजन दिवस मनाने के रूप में ऐलान किया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के तहत इस बात की घोषणा की।
अधिकारियों ने बताया कि कुंभ के दौरान संत आशाराम बापू ने 14 फरवरी को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाए जाने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया और तत्काल इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में यह आयोजन भारतीय संस्कृति के अनुरूप होगा। स्कूल शिक्षा विभाग इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी करेगा।
इससे पहले भी श्री राम सेना के लोगों का कहना है कि लोग 14 फरवरी को ‘अभिभावक दिवस’ के रूप में मनाए। उनकी नजर में वेलेंटाइन-डे पश्चिमी सभ्यता का विकार है।













Click it and Unblock the Notifications