दिल्ली में 24 घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अधिकारी ने बतायाकि पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली में साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक व तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 21.8 व 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रविवार को दिनभर बादल छाए रहने तथा कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान 23 व 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अभी कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहेगा। हालांकि गत बृहस्पतिवार को जिस तरह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, अब तापमान इतना नीचे जाने की कम संभावना है। कुछ दिनों तक सुबह के दौरान किसी किसी इलाके में आंशिक रुप से कोहरा भी छाया रहेगा। विभाग के अनुसार दिल्ली में इन दिनों पड़ रही ठंड अपने आखिरी पड़ाव पर है। 20 फरवरी के बाद से ठंड कम होने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications