एनआरएचएम घोटाला: डिप्टी सीएमओ की सड़क हादसे में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद डॉ. यादव मोबाइल फोन पर बात करते हुए कल शाम कार से घर जा रहे थे। बाबतपुर इलाके में बड़ागांव के पास उनकी कार एक बड़े ट्रक के पीछे घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उधड़ गये। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग की दो नर्स सावित्री और शिवकुमारी उन्हें देखने के लिए टेम्पों से जा रही थी। रास्ते में टैंपो पलटने से उनकी भी मौत हो गई। आपको बताते चलें कि अम्बेडकरनगर निवासी डॉ. यादव के पिता राजबहादुर अवकाश प्राप्त आईएएस हैं और वह लखनऊ के गोमतीनगर में रह रहे हैं। गौरतलब है कि एनएचआरएम घौटाले में सीबीआई डॉ. यादव से कई दिनों से पूछताछ कर रही थी और वह तनाव में थे।












Click it and Unblock the Notifications