यूपी चुनाव: मुख्तार अंसारी के चुनाव क्षेत्र में लाठीचार्ज, 3 घायल
मऊ।
यूपी महासंग्राम के चक्रव्यूह के दूसरे द्वार को भेदने की प्रक्रिया आज पूरब में सूरज निकलने के साथ ही शुरु हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदान शार्तिपूर्ण जारी थी कि अचानक लगभग 10 बजे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ में हंगामा शुरु हो गया। अफवाहों के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षाबलों को स्थिति पर काबू पाने के लिये लाठी भाजनी पड़ी जिसमें तीन महिलाओं को गंभीर चोट आ गई। जख्मी महिलाओं को इलाज के लिये सरकारी अस्पातल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे जब धूप निकली तो मऊ के लोग भी मतदान के लिये घर से निकलना शुरु कर दिये। इसी बीच मतदान केंद्र पर भीड़ भी एकत्र होने लगी। देखते ही देखते एक अज्ञात अफवाह की बयार बही और लोगों में भगदड़ मच गई। मामले को कंट्रोल में करने के लिये पुलिस ने लाठी चार्ज शुरु कर दी जिसमें तीन महिलाओं चोटिल हो गईं। वहीं दूसरी तरफ संतकबीरनगर के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं ने हंगामा काटा। यहां पर 64 लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। जिससे वह भड़क गये और मतदान केंद्र पर ही हंगामा शुरु कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसीप्रकार
पड़रौना के तुलसी इंटर कालेज में बसपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या और सुरक्षाकर्मियों के बीच भी झड़प हो गई। मामला यह था कि मौर्या ईवीएम मशीन तक पहुंच गये। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो उल्टा उन्ही से भिड़ पड़े। खबर लिखे जाने तक इस चरण के चुनाव में प्रदेश के संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा गाजीपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों के लिये 12995 मतदान केन्द्रों के 20426 मतदेय स्थलों पर मतदान जारी है।











Click it and Unblock the Notifications