गोरखपुर के मतदाता‍ओं को मिला वोट के बदले नोट

UP Vidhan Sabha
(अंकुर कुमार श्रीवास्‍तव) लखनऊ । एक तरफ जहां चुनाव आयोग यह दावा कर रही है कि इस बार के चुनाव में पारदर्शिता होगी वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज इलाके में एक प्रत्‍याशी ने आयोग के इस दावे को अंगुठा दिखा दिया। अभी-अभी यह सूचना मिली है कि बड़हलगंज के मिश्र की परसियां गांव में सरेआम मतदान केंद्र पर वोट के बदले नोट बांटे गये। सूत्रों की माने तो प्रत्‍याशी ने एक वोट के बदले एक हजार रुपये बांटे।

गांव के ही एक मतदाता ने इसकी सूचना दी और कहा कि गांव के एक प्रतिष्ठित व्‍यक्ति ने पूरे गांव वालों के सामने ऐलान किया कि जो फलाना प्रत्‍याशी को वोट देगा उसे बदले में 1 हजार रुपये नगद दिया जायेगा। सूत्रों की मानें तो लोगों ने वोट दिया और मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही हजार रुपये लिये और मौज से घर चले गये।

इस बावत जब मुख्‍य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्‍हा से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है। श्री सिन्‍हा ने कहा कि यह महज एक अफवाह है जो प्रतिद्धंदी एक दूसरे की वोट काटने के लिये कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+