माओवादी हमले में 4 बीएसएफ अधिकारियों की मौत
भुवनेश्वर।
ओडि़शा के मल्कानगिरी जिले में संदिग्ध माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में आज एक कमांडिंग अफसर सहित सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के चार अधिकारियों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। बल के महानिदेशक यू के बंसल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं जो बलिमेला जलाशय के पास है। जून 2008 में नक्सली हमले में आंध्र प्रदेश पुलिस के 38 कमांडो की मौत हो गयी थी। id="toptextpromo">बीएसएफ
के दस्ते को यहां से 465 किलोमीटर दूर जिले के चित्रगोंडा पुलिस थाने के अंतर्गत जानबी क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे निशाना बनाया गया। क्षेत्र के जंगल नक्सलियों के लिए अनुकूल जगह हैं क्योंकि ये दो राज्यों आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ से मिलते हैं। इस क्षेत्र का इस्तेमाल माओवादी एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए करते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शुरुआती
खबरों के अनुसार अधिकारी राज्य में होने वाले पंचायती चुनाव के संबंध में जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद वाहन से लौट रहे थे। मृतक अधिकारियों की पहचान कमांडेंट (107 बटालियन) जीआर खासवां, उनके सेकंड इन कमांड राजेश शरण, इंस्पेक्टर अशोक यादव और अस्सि्टेंट सब इंस्पेक्टर एवं दस्ते के रेडियो ऑपरेशन जितेंद्र के रूप में हुई है। घायलों में कांस्टेबल बिष्णु पाणिग्रही और वाहन चालक एस के कुंडू शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications