सोनिया ने की थी एलटीटीई की मदद: स्‍वामी

subramanian swamy
कोलंबो। जनता पार्टी के अध्‍यक्ष सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक बार फिर विवादास्‍पद बयान दिया है। अपने विवादास्‍पद बयान में उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उनके इटली के परिवार ने एलटीटीई को आश्रय दिया था। स्‍वामी इस समय श्रीलंका की निजी यात्रा पर हैं। स्‍वामी हमेशा से एलटीटीई के कड़े विरोधी रहे हैं।

स्‍वामी ने कहा कि श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महेंद्रा राजपक्षे को भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजपक्षे ने एलटीटीई को समाप्‍त करने में अहम भूमिला निभाई है। इस संगठन के खत्‍म होने से भारत को बहुत फायदा मिला है। यह संगठन भारत के खिलाफ काम करता था। उन्‍होंने यह बात एक न्‍यूजपेपर को दिए गए इंटरव्‍यू में कही।

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से राजपक्षे ने एलटीटीई के सफाए के लिए काम किया। वह काबिले तारीफ है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि एलटीटीई संगठन की हार का मतलब यह नहीं है कि तमिल समुदाय की हार है। जो हमारे देश में काफी बड़ी संख्‍या में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+