2जी मामले पर पीएम ने की बैठक

manmohan singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आए कोर्ट के फैसले पर चर्चा करने के लिए शनिवार को अपने प्रमुख मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठक की। सर्वोच्च न्यायालय ने दो फरवरी के अपने ऐतिहासिक फैसले में तत्कालीन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा द्वारा 2007 और 2008 में आवंटित 2जी स्पेक्ट्रम के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए थे।

प्रधानमंत्री के सात, रेसकोर्स मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल और केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ ही महान्यायवादी जी.ई. वाहनवती ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर वाहनवती से राय मांगी है।

इस बैठक में कोर्ट द्वारा रद्द किए गए लाइसेसों की नीलामी के दिशानिर्देशों पर चर्चा हुई है। शायद लाइसेंस के रद्द होने पर दूरसंचार क्षेत्र पर होने वाले असर और नतीजों पर भी चर्चा की गयी है। रद्द किए गए 2जी लाइसेंस की नीलामी के लिए दिशानिर्देश तय करने और उन्हें प्रभावी बनाने की सारी कसरत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित चार महीने में पूरी करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+