भारत ने किया इंटरसेप्‍टर मिसाइल का सफल परीक्षण्‍ा

missile
बालेश्वर। भारत ने आज ओडि़शा तट से देश में विकसित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया जो किसी भी हमलावर मिसाइल को नष्ट कर देने में सक्षम है। एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के निदेशक एसपी दास ने कहा कि यह शानदार प्रक्षेपण था। परीक्षण संपूर्ण बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए आईटीआर के दो प्रक्षेपण स्थलों से किया गया जो पूरी तरह सफल रहा।

परीक्षण के दौरान दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में सतह से सतह पर मार करने वाली अत्याधुनिक पृथ्वी मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। यह करीब 10 बजकर 13 मिनट पर चांदीपुर आन सी स्थित प्रक्षेपण स्थल-3 से एक मोबाइल लांचर से दागी गई। रक्षा सूत्रो ने बताया कि इसके तीन मिनट बाद चांदीपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर व्हीलर द्वीप पर तैनात इंटरसेप्टर एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) मिसाइल को तटरेखा के किनारे लगे राडारों से संकेत मिले और इसने दुश्मन मिसाइल को ध्वस्त करने के लिए आसमान में उड़ान भरी।

आईटीआर निदेशक ने बताया कि इंटरसेप्टर मिसाइल ने समुद्र के करीब 15 किलोमीटर उपर दुश्मन मिसाइल को निशाना बनाया। रक्षा अनुसंधान विकास से जुड़े एक वैज्ञानिक ने बताया कि विस्तृत परिणामों और इंटरसेप्टर मिसाइल के घातक प्रभाव का विश्लेषण किया जा रहा है। इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबी एकल चरण ठोस रॉकेट प्रणोदित मिसाइल है जो नैविगेशन प्रणाली , उच्च प्रौद्योगिकी से युक्त कंप्यूटर और विद्युत यांत्रिाक एक्टिवेटर से लैस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+