फिर नई मुसीबत में फंसा गूगल

इसके साथ ही आयकर विभाग ने भी गूगल इंडिया को लगभग 12 करोड़ रुपये कर चुकाने का नोटिस थमा दिया है। सूत्रों ने बताया कि गूगल भारत में की गई कमाई को आरबीआई को सूचित किए बिना ही बहुत ही चालाकी से आयरलैंड स्थित गूगल को स्थानांतरित कर रहा है। इसके लिए उसने बाकायदा गूगल आयरलैंड के साथ करार कर रखा है। पर फेमा नियमों के मुताबिक ऐसे किसी करार से भारत में की गई कमाई को बिना कर चुकाए विदेश नहीं भेजा जा सकता है।
दरअसल, मुफ्त में किसी भी छपी हुई सामग्री को खोजने की सुविधा देने वाला गूगल इंडिया विज्ञापन के माध्यम से सालाना करोड़ों रुपये की कमाई करता है। पर इस कमाई पर टैक्स चुकाए बिना ही अपनी दूसरी कंपनियों के मार्फत विदेश भेज देता है। इसके लिए भारत में ही उसने गूगल इंडिया के अलावा इंडोक्सोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और विरोकेम इंफो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी बना रखी है।
राजस्व विभाग के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक गूगल इंडिया ने इन दोनों कंपनियों में बड़ी मात्रा में निवेश किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गूगल इंडिया पैसे भेजने के लिए विदेश स्थित अपनी ही कंपनी से ली गई तकनीक या दूसरी सेवाओं की कीमत काफी बढ़ा चढ़ाकर दिखाता है। आयकर विभाग और ईडी के अधिकारी इसकी जांच में जुटे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications