बिहार को नहीं मिला एनआरएचएम का पूरा धन

bihar
पटना। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना (एनआरएचएम) के तहत प्राप्त राशि का 85 फीसदी हिस्सा 2011-12 के दौरान खर्च हो जाएगा। सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि 2011-12 के लिए राज्य का कोटा 1098 करोड़ रुपये का था जिसमें से अभी केंद्र से 600 करोड रुपये ही प्राप्त हुए है।

बिहार केंद्र से अपने हिस्से के लिए बार बार मांग कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य में एनआरएचएम की 85 फीसदी राशि खर्च हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में राशि खर्च करने की क्षमता बढी है। शुरू में वित्त आयोग से बहुत पैसा मिलता था इसलिए एनआरएचएम राशि खर्च करने में देर हो जाती थी। अब ऐसा नहीं है।

सिन्हा ने कहा कि 2008-09 में राज्य सरकार ने 386 करोड, 2009-10 में 580 करोड , 2010-11 में 880 करोड रुपये खर्च किये। चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में दिसंबर तक 590 करोड रुपये खर्च किये जा चुके हैं। एनआरएचएम में राज्य सरकार अपना हिस्सा खर्च करने में कभी पीछे नहीं रहती। कई बार राज्यांश 15 फीसदी से भी अधिक खर्च हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+