यूपी चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 16 वीं विधानसभा के सात चरण में होने वाले चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होगा। दूसरे चरण में राज्य विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, राजस्व मंत्री फागू चौहान, सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उपनेता अम्बिका चौधरी, 31 विधायकों तथा 24 पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ कई बाहुबलियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस चरण के चुनाव में प्रदेश के संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा गाजीपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों के लिये 12995 मतदान केन्द्रों के 20426 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।

इसके लिये 26800 इलेक्टानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि इस चरण में कुल 1098 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा जिनमें 1021 पुरुष, 76 महिलाएं और एक किन्नर शामिल है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में कुल एक करोड़ 92 लाख 94 हजार 568 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें एक करोड़ सात लाख पुरुष, 87 लाख 38 हजार महिला तथा 1174 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से मतदान सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये जाएंगे। गोस्वामी दूसरे चरण के चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के भाग्य का फैसला होगा जो आजमगढ़ की नवसृजित दीदारगंज सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा विधानसभा में सपा के उपनेता अम्बिका चौधरी की उम्मीदवारी वाले क्षेत्रा फेफना में भी दूसरे चरण में मतदान होगा। आयोग के सूत्रों के मुताबिक चुनाव वाले जिलों में प्रशासन से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र से बाहर के स्टार प्रचारक, नेता या कार्यकर्ता वहां से बाहर चले जाएं।

इस चरण के चुनाव में बसपा तथा भाजपा की प्रादेशिक इकाइयों के अध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना सीट से मैदान में हैं। दूसरे चरण में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही देवरिया के नवसृजित पथरदेवा क्षेत्रा से होड़ में हैं। इसके अलावा इसी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी महराजगंज की सिसवां सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण के चुनाव में राज्य के राजस्व मंत्री फागू चौहान का भी चुनावी भाग्य इलेक्टानिक वोटिंग मशीन में बंद हो जायेगा जो मऊ की घोसी सीट से बसपा के उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+