जहरीली शराब हादसा, उड़ीसा मंत्री ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि ए यू सिंहदेव ने आज अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया। उन्होंने नैतिकता के आधार पर कैबिनेट छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। मैंने उनका पत्र स्वीकार किये जाने के लिये राज्यपाल को भेज दिया है। सिंहदेव ने कहा कि मेरा मानना है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिये मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह पूछने पर कि क्या इस्तीफा देने को लेकर उन पर दबाव बनाया गया था तो उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए मेरी अंतरात्मा को महसूस हुआ कि नैतिक आधार पर मुझे पद छोड़ देना चाहिए। मुझे विश्वास है कि सत्य की जीत होगी। पुलिस और न्यायिक जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। कटक के जिला अधिकारी गिरीश एस.एन. ने कल संदेह व्यक्त किया था कि यह जहरीली शराब कांड का मामला है। और
कहा कि अवैध दवाएं पीने के बाद लोगों की मौत हुई न कि शराब पीने से। उन्होंने कहा कि माहिदरपादा इलाके से कफ सीरप की कई बोतलें जब्त की गईं जहां सोमवार को यह घटना हुई। संभवत: इस ओर इशारा करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों ने जो दवाएं पीं उनमें शराब की मात्रा मिली हुई थी इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।












Click it and Unblock the Notifications