'प्रधानमंत्री पद के लिए श्रेष्‍ठ हैं मोदी'

nitin gadkari
नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में शामिल रहेंगे। गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान गुलबर्ग सोसायटी में हुए हत्याकांड के बारे में विशेष जांच दल की रिपोर्ट अहमदाबाद की एक अदालत में रखे जाने के कुछ देर बाद गडकरी ने यह बात कही।

गडकरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में एकदम शामिल हैं। अगर मोदी को क्लीन चिट (गुजरात दंगों के संदर्भ में) मिल जाती है तो इससे हमारी ही बात की पुष्टि होगी जो हम शुरू से कहते आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष पहले भी मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में गिनाते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात दंगों की जांच को लेकर केन्द्र ने सीबीआई का दुरूपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि कम से कम अब तो गुजरात सरकार को बदनाम करने की मुहिम बंद होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अभी तक मोदी के प्रचार मैदान से दूर रहने के संबंध में हालांकि पार्टी अध्यक्ष ने कुछ कहने से इंकार कर दिया। कहा जाता है कि मोदी अपने कट्टर विरोधी संजय जोशी को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार का प्रभारी बनाए जाने से सख्त नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+