दिग्विजय सिंह पहुंचे सिरसा, कांग्रेस का बढ़ सकता है ग्राफ
सिरसा। उत्तरप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा का रूख अब यूपी की ओर हो गया है। वहां रहने वाले डेरा प्रेमियों को किसी पार्टी विशेष के प्रत्याशी को वोट डालने का डेरा प्रमुख की ओर से फतवा शायद अब जारी होगा। जिस कारण कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उत्तरप्रदेश से बाई एयर सिरसा आए और वायुसेना केन्द्र से गाड़ी में बैठकर डेरा की और रवाना हो गए।
डेरा सच्चा सौदा सिरसा का पश्चिम उत्तर प्रदेश में नाम है। डेरा यहां पर अपने करीब 20 लाख अनुयायी होने का दावा करता है। ऐसे में चुनावी समय में डेरा की महत्वता ओर बढ़ जाती है। इससे पहले पंजाब चुनाव में भी कांग्रेस के कई बड़े नेता आए थे। और अब भी आ रहे हैं ताकि डेरा के वोट बैंक को यूपी चुनावों में काम लाया जा सके। ऐसे में दिग्विजय सिंह की सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की यात्रा चुनाव में वोट बटौरने का काम कर सकती है।













Click it and Unblock the Notifications