शिक्षक की पिटाई से कक्षा 3 के बच्चे की मौत

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम को स्कूल भेजा गया है। शिक्षक रमेश कुमार के फरार हो जाने के चलते जांच पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम जल्द ही सचाई का पता लगा लेगी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
स्कूलों में बढ़ती ऐसी घटनाए वाकई शर्मशार करने वाली है, छात्रों के प्रताड़ना की घटनाए आज के समय की आम बात होती जा रही है। कभी बच्चों को शारीरिक और कभी मांसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई में एक शिक्षक ने एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया था। ऐसी घटनाएं कबतक मानवता को शर्मशार करती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications