मायावती के लिए दलाली करते थे कुछ आईएएस: मुलायम

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर प्रदेश के आलाधिकारियों पर मायावती के लिए दलाली करने का आरोप लगाया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बगैर नाम लिए कहा कि कुछ आईएएस अधिकारियों का काम केवल जिलों से पैसा वसूलना था। अधिकारी पैसा वसूलकर मुख्यमंत्री द्वारा बताए स्थान पर पहुंचवा भी देते थे।

मुलायम ने मायावती पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मायवती ने सिर्फ अधिकारियों के माध्यम से धन लूटा बल्कि नोएडा व लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में अरबों रुपये मूल्य की जमीन पर भी कब्जा जमा लिया। लखनऊ में मायावती द्वारा लगायी अपनी मूॢत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उनके मरने के बाद कोई उनकी मूर्ति लगाता ही नहीं।

मुलायम ने मुख्‍यमंत्री मायावती पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि उन्होंने पत्थर लगाने में सरकारी धन का उपयोग इस तरह किया जैसे इनके पुरखों की स पत्ति रही हो। मुलायम ने कहा कि मायावती ने पत्थरों पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। वह सरकारी धन को सिर्फ जनता के लिए बनायी नीतियों के क्रियान्वयन में करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ दो काम किये हैं एक तो पैसा कमाया है दूसरा सरकारी खजाने से पत्थर लगाकर कमीशन खाया है। उनका कहना था कि इस सरकार में कोई ऐसा काम नहीं हुआ है जिसमें कमीशन न खाया गया हो। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने में सपा ही सक्षम है। बाकी पार्टियां वोट काटने का ही काम कर रही हैं।

मुलायम ने दावा किया कि यदि सपा की सरकार आती है तो प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। सपा प्रमुख ने अपने चुनावी घोषणापत्र को शत-प्रतिशत लागू करने का वायदा करते हुए कहा कि यदि सपा की सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को वर्ष में दो साड़ी मु त में दी जायेगी तथा वर्ष में एक क बल भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के पचास हजार रुपये तक के कर्ज माफ कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+