बसपा नेता के घर अवैध हथियार की फैक्ट्री

Mayawati
लखनऊ। सत्तारूढ़ दल के नाम पर लोग कई अपराध करते हैं। बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में रहने वाले किताबुददीन भी घर में अवैध रूप से हथियान बनाने का कार्य करते थे। किताबुददीन बसपा के स्थानीय नेता कहे जाते थे जिस कारण पुलिस पर कार्यवाही नहीं करती थी और क्षेत्रीय लोग उनके खिलाफ मुंह नहीं खोलते थे।

चुनाव के दौरान पुलिस ने रियायत नहीं बरती और बसपा नेता के घर छापा मारकर अवैध असलहें बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर दिया। छापे के दौरान कई अवैध हथियार व 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए जिसका कोई लेखा जोखा नहीं मिल सका।

पुलिस के अनुसार किताबुद्दीन कलवारी इलाके के गायघाट क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के तौर पर कारोबार करता था। यह काम तो वह लोगों को दिखाने के लिए किया करता था लेकिन भीतर-भीतर ही वह अवैध असलहों का व्यापार करता था। पुलिस का कहना है कि किताबुद्दीन की कई शिकायतें मिलने के बाद उसके घर छापा मारा गया जहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी।

मौके से तीन बंदूकें, एक रायफल, तीन तमंचे, 100 कारतूस तथा बड़ी संख्या अर्धनिॢमत हथियार उनके बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद किये। पुलिस ने बताया कि छापे की कार्यवाही के वक्त पुलिस को देखने पर उसके परिवार की औरतों ने घर के बाहर एकत्र ग्रामीणों पर पत्थरों से हमला कर दिया। औरतों ने घर की छत पर चढ़कर पत्थर फेंके जिससे कई ग्रामीणों को चोटें आयीं। पुलिस ने किताबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया तथा मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर उसके अन्य ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही जारी है।

छानबीन के दौरान घर में जमीन के भीतर से दबे कई अवैध हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में एक लाइसेंसी असलहा भी है। पुलिस ने बताया कि घर से कारतूस बनाने की मशीन व बारुद भी बरामद किया गया। किताबुल्ला ने इलाके में अपनी छवि एक संभ्रात परिवार की तरह बना रखी थी और अवैध हथियार की फैक्ट्री कुटीर उद्योग की तरह चलती थी। पुलिस ने किताबुल्ला और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+