तीसरे चरण में 39 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति
चौंकाने वाली बात यह है कि 35 वर्तमान विधायकों की सम्पत्ति में औसतन 310 प्रतिशत की वृद्धि पांच वर्षों में हुई। चुनाव सुधार पर काम कर रहे नेशनल एलेक्शन वाच की मानें तो 2007 में मात्र 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति थे। तीसरे चरण में सर्वाधिक स पत्ति वाले उ मीदवार बसपा के नन्द गोपाल नन्दी हैं जो इलाहाबाद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने 96.26 करोड रुपये की स पत्ति का खुलासा किया है।
दूसरे नम्बर पर भदोही से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के तनवीर हैं जिन्होंने 21.20 करोड़ रुपये की स पत्ति दर्शायी है। अपना दल के टिकट पर इलाहाबाद पश्चिम से चुनाव लड़ रहे अतीक अहमद ने 20.79 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बतायी है। यह तीसरे धनाढ्य हैं। मात्र 06 प्रत्याशियों की स पत्ति एक लाख रुपये से कम दर्शायी गयी है। तीन सौ सत्रह उ मीदवारों के बारे में गहन जांच के बाद पता चला है कि दस उ मीदवारों पर एक करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
वर्ष 2007 में विधायकों की घोषित स पत्ति औसतन एक करोड़ 42 लाख 63 हजार 643 रुपये थी जो अब बढ़कर पांच करोड 84 लाख 26 हजार 250 रुपये हो गयी है। दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की औसत सम्पत्ति चार करोड़ 41 लाख 62 हजार 607 रुपये बतायी गयी है। दूसरे नम्बर में सुलतानपुर सदर से चुनाव लड़ रहे अपूप साण्डा हैं। इनकी स पत्ति 8.78 करोड़ रुपये बढ़ी है। कांग्रेस की अमिता सिंह इसमें तीसरे नम्बर पर हैं। उनकी स पत्ति में 8.48 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। वह अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं।
इस बार प्रमुख दलों में सपा के उम्मीदवार की औसत सम्पत्ति 1.99 करोड, बसपा की 3.68 करोड़, भाजपा की 1.39 करोड़ रुपये, कांग्रेस की 2.18 करोड रुपये, पीस पार्टी की 1.71 करोड रुपये, जद (यू) की 22.98 लाख. कौमती एकता दल की 68.81 लाख और अपना दल की 1.33 करोड़ रुपये है। चकिया (सु) से बसपा प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार की सम्पत्ति में रिकार्ड 7922 प्रतिशत की वृद्धि जबकि बसपा के ही इलाहाबाद पश्चिम से चुनाव लड़ हरे पूजा पाल की स पत्ति में 3027 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बसपा के ही गौरीगंज से चुनाव लड़ रहे चन्द्र प्रकाश की सम्पत्ति 1847 प्रतिशत बढ़ी है।
वहीं 135 उ मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने कभी आयकर रिटर्न नहीं भरा है। इसमें बसपा के 56 में से 07, अपनादल के 33 में से 19, भाजपा के 55 में से 25, सपा के 56 में से 20, कांग्रेस के 52 में से 22, पीस पार्टी के 07 में से 03 जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के 55 में से 25 शामिल हैं। सर्वाधिक आय वाले तीन ऐसे उ मीदवार हैं जिन्होंने अभी आयकर रिटर्न नहीं भरा है इनमें कौमी एकता दल सिराज अहमद खां, पीस पार्टी के अब्दुल हादी, कांग्रेस के दीपचन्द्र जैन, शामिल हैं। चौहतर ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपने नामांकन पत्र में पैन न बर का जिक्रनहीं किया है।













Click it and Unblock the Notifications