यूपी में आजादी के बाद पहली बार रिकार्डतोड़ मतदान

लखनऊ। मंगलवार को यूपी के महासंग्राम के प्रथम चरण में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ। रिमझिम बारिश भी मतदाताओं का हौसला नहीं डिगा सकी और झमाझम वोटिंग हुई। देर रात तक जारी आकंडों की बात करें तो 10 जिलों की 55 सीटों पर लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ। यह आजादी के बाद अब तक का यह रिकार्ड मतदान है। इतनी ही नहीं इस रिकार्डतोड़ मतदान के साथ ही साथ 2 मंत्रियों, 31 विधायकों, 15 पूर्व मंत्रियों सहित 862 प्रत्‍याशियों भाग्‍य भी ईवीएम में बंद हो गया।

इस पूरे मतदान की बात करें तो सबसे खास बात यह थी कि कोई हिंसा नहीं हुई। 2 लाख जवानों की निगरानी में सतर्कता और शांतिपूर्ण मतदान हुआ। आयोग ने रिकार्डतोड़ मतदान के लिये वोटरों को बधाई भी दी है। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बुधवार की देर शाम मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि यूपी में आजादी के बाद से अबतक का यह रिकार्ड मतदान है।

वोट प्रतिशत बढ़ने के मुख्‍य कारण

मुख्‍य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्‍हा ने बताया कि मतदाता जागरुकता अभियान के अलावा पहले चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने के और भी कारण हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रथम चरण में 26 हजार 725 इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग म‍शीनें लगाई गईं थी। श्री सिन्‍हा ने कहा कि मशीनों में खराबी नहीं आई। श्री सिन्‍हा ने कहा कि पूरे जिलों में मतदान के दौरान सिर्फ 15 मशीनों में गड़बड़ी की बात आ रही थी जिसे फौरन बदल दिया गया।

कब कितना फीसदी मतदान

जिले 2002 2007 2012
बहराइच 54.62 42.08 61.00
बलरामपुर 50.08 42.46 58.00
श्रावस्‍ती 53.00 36.77 59.00
सीतापुर 58.99 52.10 65.00
बाराबंकी 60.20 51.69 65.00
फैजाबाद 52.87 52.51 60.00
सिद्धार्थनगर 56.80 45.91 60.00
बस्‍ती 56.34 45.55 60.20
अंबेडकरनगर 58.18 54.12 62.00
गोंडा 53.61 42.89 60.20
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+