गोवा कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी तकरार

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मनोहर पाररीकर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनार तारकर ने आज पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि उन्होंने अभी भविष्य के कदम का निर्णय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करके भविष्य की योजना तय करूंगा।
तारकर पर अवैध खनन पर लोकलेखा समिति द्वारा अभियोग लगाया गया है। संभावना है कि वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) में शामिल हो सकते है जिसने भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। अभी हाल ही गोवा कांग्रेस ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है, टीकट बाटने की प्रक्रिया को लेरक गोवा कांग्रेस में असंताष फैल गया है।












Click it and Unblock the Notifications