पानी मांगने पर मिली मौत

murder
सोहना। सोहना के अभयपुर गांव के रहने वाले बिजेंद्र को पानी की बोतल मांगने पार पीट पीट कर उसकी हत्‍या कर दी। पानी की बोतल मांगना उसकी जान पर महंगा पड़ा। इस नृशंस घटना को गुडग़ांव-सोहना मार्ग पर स्थित राघव वाटिका के पास अंजाम दिया गया। सोहना पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश्‍ा में लगी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजेंद्र डीजे बजाने का काम करता था और मंगलवार की रात खेडा खलीलपुर से अपने गांव लौट रहा था। पानी पीने के लिए राघव वाटिका के पास गाड़ी से उतरा। वहां कुछ युवक प्‍लास्टिक की बोतल में पानी पी रहे थे, बिजेंद्र ने उनसे बोतल मांगी तो वह भड़क उठे और उनमें झड़प शुरू हो गयी। उन युवकों ने फोन करके राघव वाटिका से अपने साथियों को बुला लिया।

युवको ने मिलकर बिजेंद्र को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जब वह लहूलुहान हो गया तो वे फरार हो गये। बिजेंद्र को गंभीर हालत में देखकर आस पास के लोगो ने सोहना सामान्य अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपरी युवको का पता लगा चुकी है। पुलिस आरोपी युवको का पता लगा चुकी है। युवकों में सोहना निवासी मुबारिक, शाकिर, समीर, इमरान, धन्नी, सिराजू और जावेद शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+