गुडग़ांव। इटली मूल के 51 वर्षीय मेरिया डेलो का शव सुशांत लोक स्थित रमाडा होटल के एक कमरे से बरामद किया गया।पुलिस ने मौत की सूचना दिल्ली स्थित इटली के दूतावास को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे दूतावास के उच्चाधिकारियों व मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने चिकित्सकों के एक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
मृतक का विसरा जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। सुशांत लोक पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चला था।