बेटे को डांटा तो लगा ली उसने फांसी

अमेरिका, ब्रिटेन सहित अनेक मुलकों में बच्चों को मिली आजादी का मतलब वे हर प्रकार की आजादी से लगाते हैं। वहां न तो मां-बाप उन्हें किसी काम के लिए रोक सकते हैं और न ही डांट व मार सकते। ऐसा करने पर बच्चे मां-बाप पर ही कोर्ट केस कर देते हैं। भारत में बच्चों की बदलती सोच के पीछे एक कारण विदेशों में आजादी की परिभाषा भी है। राजधानी चंडीगढ़ में कुछ ऐसा हुआ कि जिस पर देश में एक बड़ी चर्चा छेडऩे की जरूरत है।
20 साल के कुनाल को घरवालों ने रात को क्यों लेट आने और शहर का माहौल ठीक नहीं होने की बात क्या कही गई उसने घर में वीरवार सुबह फंदा लगा लिया और जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जीएमएसएच16 में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 22 चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कुनाल म्यूजिक सीख रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है और शायद को कौस रहा होगा कि काश उनका बेटा कुनाल उनके जज्बात को समझता।












Click it and Unblock the Notifications