पहले चरण में 55 सीटों पर बसपा का अग्निपथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान मतदान शुरू हो गया है। जिन 55 सीटों पर यूपी की प्रमुख पार्टियां जी जान से जुटे हुए है, उनमें (वर्तामान आकडे के अनुसार) बसपा का वर्चस्व रहा है तथा कांग्रेस के पास महज 3 सिटे थी।
इसमें सबसे अधिक उम्मीदवार बाराबंकी की 26 सीटों पर जबकि महमूदाबाद से सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कपिल वस्तु है, जबकि सबसे छोटा महसी है। प्रथम चरण की 55 सिटों पर वर्तमान में 30 बसपा, 18 सपा, 4 भाजपा और 3 कांग्रेस के कब्जे में हैं। इसको देखकर कहना गलत नहीं होगा कि अभी तब इन 55 में से ज्यादा सीटों पर बसपा का वर्चस्व रहा है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कम्पनियों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 110 कम्पनियां, 39 हजार सिपाही, 6 हजार हेडकांस्टेबल, 2.5 हजार दरोगा, 20 हजार रंगरूट और 50 हजार होमगार्ड तैनात किए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications