एक्जिट पोल करने वाले 2 न्यूज चैनलों को कोर्ट ने थमाया नोटिस

फजल ने चुनाव आयोग को और उत्तर प्रदेश में संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध अदालत से किया था कि ओपिनियन पोल तथा एक्जिट पोल के प्रकाशन-प्रसारण पर पाबंदी के फैसले का उल्लंघन नहीं हो। दो दिन पहले जनहित याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष उस समय दलील दी जब चैनलों सहारा समय और स्टार न्यूज द्वारा चुनाव आयोग के 12 जनवरी, 2012 के आदेश के बावजूद एक्जिट पोल के परिणाम प्रसारित करने का मामला सुनवाई के लिए आया।
सभी चैनलों और अखबारों को राज्य में सात चरणों में मतदान पूरा होने तक ओपिनियन पोल तथा एक्जिट पोल के नतीजों के प्रकाशन प्रसारण पर रोक लगाई गयी है। अदालत ने जनहित याचिका पर चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य सचिव से जवाबी हलफनामे भी मांगे हैं। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।












Click it and Unblock the Notifications