भ्रष्टाचारियों को जेल में बन्द करने का ताला हमारे पास : भाजपा
भाजपा उपाध्यक्ष व केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राज्य में पिछले आठ वर्षो में कांग्रेस, सपा, बसपा की मेहरबानी से भ्रष्टाचारी एवं अपराधी अपनी समानान्तर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षो की कांग्रेस की केन्द्र सरकार एवं राज्य में सपा बसपा की सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रही है।
देश के सबसे बड़े और गौरवशाली राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति पर इन सरकारों ने बट्टा लगाया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण के राजनीतिक चक्रव्यूह में फंसाकर एक बार फिर गैर भाजपाई दल उनके आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सरोकार को पीछे ढकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 63 प्रतिशत मुसलमान जहां एक ओर गरीबी रेखा के नीचे रहा है वहीं 70 प्रतिशत मुसलमान मूल शिक्षा से वंचित है।
मदरसा या प्राथमिक शिक्षा के अतिरिकत वे स्कूल व कालेज शिक्षा में मुख्य धारा का मुंह तक नहीं देख पाते हैं। इन पार्टियों के लिए यही गरीबी और अशिक्षा मुस्लिम वोटों के राजनीतिक शोषण का मु य हथियार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज के सभी वर्गो जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं प्रगति की मु य धारा में शामिल करने के लिए प्रभावी कदम की गारन्टी देती है।













Click it and Unblock the Notifications