यूपी चुनाव: मौसम बदलते ही मतदान में आई तेजी

लखनऊ। इसे लोगों का जज्‍बा ही कहेंगे कि भारी बारिश के बीच भी लोग घर से बाहर निकल कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मगर जैसे जैसे मौसम साफ हो रहा है मतदान में तेजी दर्ज की जा रही है। अबतक सबसे ज्‍यादा मतदान सीतापुर में (20 फीसदी) हुआ है। जो अब से 3 घंटे पहले महज 6 फीसदी था। आपको बताते चलें कि मंगलवार की रात से लागातार बारिश के बीच आज 10 जिलों में मतदान होना था।

हालत यह थी कि मतदान केन्‍द्रो पर पानी भर चुका था। आज सुबह भी बारिश के बीच लोगों को घर से बाहर निकलते मतदान केंद्र जाते देखा गया। यूपी के मुख्‍य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्‍हा ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि सुरक्षित मतदान की सारी व्‍यवस्‍था की गई थी मगर बारिश के चलते थोड़ी दिक्‍कत सामने आ गई।

उन्‍होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर कैमरे लगाये गये है जिससे किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो। उन्‍होंने बताया कि सीतापुर में 20 फीसदी, श्रावस्‍ती में 7 प्रतिशत, बाराबंकी में 16 प्रतिशत, गोंडा में 11 प्रतिशत और अंबेडकरनगर में 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। श्री सिन्‍हा ने बताया कि 10 जिलों में मतदान के लिये 19383 ईवीएम मशीन, 900 कैमरे और सुरक्षा के लिये 2 लाख जवानों की तैनाती कर गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+