नक्सल विरोधी अभियान में नाकाम झारखंड सरकार

राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को लिखे पत्र में चिदंबरम ने कहा कि झारखंड 2011 में नक्सल हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा और प्रदेश के हालात भारी चि़न्ता का कारण हैं। उन्होंने मुंडा से कहा कि वह नक्सलियों के खिलाफ सक्रिय अभियान के लिए पुलिस महकमे में नेतृत्व को प्रेरित करें।
चिंदबरम ने कहा कि 2011 में नक्सल विरोधी अभियान दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से निष्प्रभावी रहे। जब भाकपा-माओवादी द्वारा सुरक्षाबलों को मारा गया तो राज्य सरकार ने जवाबी हमले बोलने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। झारखंड नक्सल हिंसा से प्रभावित एकमात्र राज्य है, जहां 2011 में हथियार छीने जाने की सबसे अधिक घटनाएं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications