गोवा कांग्रेस की दूसरी सूची में रिश्‍तेदारों का बोलबाला

 goa elections 2012
नयी दिल्ली। गोवा विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस द्वारा आज जारी दूसरी सूची में नेताओं के परिचितों और निकट संबंधियों का बोलबाला है। कांग्रेस ने आज सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें उदय डी पालेकर, जेनिफर मोनसेरेट, पांडुरंग अर्जुन, मडकाल्कर ढाकू ए मडकैकर, रितेश रवि नायक, अलैक्सो रेगिनाल्डो लोउरेंको और वालेंका अलेमाओ शामिल हैं।

इसमें से जेनिफर मोनसेरेट, शिक्षा मंत्री अटांसिओ उर्फ बाबूश मोनसेरेट की पत्नी हैं जिनका नाम पहली सूची में घोषित किया गया था। तालेइगाओ सीट का बाबुश मोनसेरेट तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह अब सांता कू्रज से चुनाव लड़ेंगे। रितेश रवि नाइक गोवा के गृहमंत्री रवि नाइक के बेटे हैं जबकि वालंका वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की बेटी हैं।

इससे पहले पार्टी ने चार फरवरी को 22 विधानसभा सीटों के लिये नाम जारी किये थे जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष शिरोडकर का नाम था। गोवा में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के दो दिन बाद कांग्रेस को पार्टी के भीतर ही असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने पर कुछ नेताओं ने अलग राह चलने का मन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+