अमेरिका ने किया पाक में ड्रोन हमला, 10 की मौत

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों और नागरिकों ने बताया कि चालकरहित ड्रोन विमान पूर्वी मिरानशाह से 15 किमी पूर्व स्थित थापी गांव में एक एक आतंकवादी के छिपने की आशंका को लेकर दो मिसाइले दागी। मिसाइल का बार इतना भयावह था कि पूरा मकान धव्स्त हो गया और 10 आतंकी मारे गये। अमेरिका की तरफ से इस वर्ष का यह पांचवा हमला है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने पाकिस्तान में शरण लियें आतंकवादियों के खात्मा के लिए ड्रोन हमला कर रही है।
गौरतलब है कि नवंबर में पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर नाटों के हमलें में 24 पाक सैनिकों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद दोनो देशों के बीच का मतभेद निकलकर सामने आया था। उसके बाद 10 जनवरी से ये हमला फिर से शुरू हो गया। पाक सरकार के अनुसार अमेरिकी एजेंसी द्वारा की गयी कार्यवाई में बेगुनाह लोग मारे जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications