होली के बाद तक रहेगी बारिश के साथ लौटी यह सर्दी

Rain
नई दिल्ली। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि इस साल मार्च तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन बीच में मौसम सही हो गया लगा कि मौसम पिछले सालों की तरह ही रहेगा। मार्च आते ही ठंड खत्म हो जाएगी। लेकिन एक बार फिर ठंड का पलट वार हुआ है।

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों की बारिश उत्तर भारत में सर्दी लेकर आई है। पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से एनसीआर, यूपी और हरियाणा में हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डि.से. नीचे 20.9 डि.से. और न्यूनतम तापमान 7.6 डि.से. दर्ज किया गया। मैदानी इलाके में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे पंजाब के अमृतसर का 0.8 डि.से. रहा।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना जताई। जबकि अगले 24 घंटे में हरियाणा और पंजाब में ओले पड़ सकते हैं। उसके बाद रात में पाला पड़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में दो-तीन डि.से. तक गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को एनसीआर में नोएडा का अधिकतम तापमान 18.8 डि.से. और गाजियाबाद का 18.7 डि.से. दर्ज किया गया। सुबह से ही बादल छाए थे और शाम को 0.4 मिमी की बारिश से सर्दी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के निदेशक, बिक्रम सिंह का कहना है कि पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर इलाके के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश हुई है। बुधवार को भी बारिश होगी। 11-12 फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। उस समय बारिश होगी जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अभी मार्च तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कि पहाड़ों में बर्फबारी से लेकर मैदानी इलाकों में पड़ रही शीत लहर के लिए ‘ला-नीना’ को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है। ला-नीना दरअसल स्‍पेनिश भाषा का शब्‍द है जिसका मतलब होता है ‘लड़की’ लेकिन मौसम विज्ञान के मुताबिक दक्षिण प्रशांत महासागर में समुद्र का तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस घट जाता है तो ‘ला-नीना’ का असर होता है। इस वजह से पूरे देश में मौसम का यह हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+