300 तक हुई वेटिंग तो ट्रेन में लगेंगी अतिरिक्त कोच

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए आने वाले दिनों में इस मुश्किल का हल निकल जाएगा। रेलवे ने एक अहम फैसला करते हुए कहा है कि अगर किसी ट्रेन में 300 तक की वेटिंग है तो उसमें 2 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं अगर यह वेटिंग 700 तक पहुंच जाती है तो उस रूट पर अलग से ट्रेन चलाई जाएगी।
आने वाली छुट्टियों से रेलवे में इस कानून को लागू कर दिया जाएगा। इस पहले कुछ चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया जाएगा। इसका निरीक्षण होने के बाद इसे सभी रूट की ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा। रेलवे के इस कदम के बाद बहुत से मुसाफिरों की समस्या हल हो जाएगी जो ट्रेन में वेटिंग में सफर करते थे। अब उनकी वेटिंग हर हाल में कनफर्म हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications