सदन में ब्लू फिल्म देखकर मंत्रियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें

वो आज से इन मंत्रियों के लिए खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस का कहना है कि इन मंत्रियों से तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए। क्योंकि यह सदन में बैठकर जनता के लिए नहीं सुनते बल्कि अपनी गंदी मानसिकता के तहत फिल्में देखते हैं। इन्हें पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
आपको यहां बता दें कि साइबर क्राइम के तहत इन मंत्रियों को तीन साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना भी हो सकता है। खैर इन मंत्रियों के खिलाफ भाजपा क्या कदम उठाती है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन विपक्ष के तेवर देखकर तो यही लगता है कि वो शांत बैठने वालों में से नहीं है।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्थानीय चैनल ने एक फुटेज प्रसारित किया जिसमें दिखाया गया कि विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री वयस्क फिल्म देखने में व्यस्त थे। जिन मंत्रियों को इन आरोपों में पकड़ा गया है उनमे मंत्री लक्ष्मण सवदी और सीसी पाटिल हैं। लक्ष्मण कर्नाटक सरकार में को ओपरेटिव मंत्री हैं जबकि सीसी पाटिल के पास महिला और बाल कल्याण विभाग है।












Click it and Unblock the Notifications