29 को रॉबिन शर्मा से एक मुलाकात बेंगलुरु में

इस कार्यक्रम के चार साल पूरा होने पर माइक्रोक्रेडिट के प्रति उद्यमियों को जागरूक करने के लिए, रंग दे ने लीडरशिप गुरु रॉबिन शर्मा से लीडरशिप के गुर सीखने की पहल की है। इसके अंतर्गत बेंगलुरु में यशवंत स्थित ताज विवांता में 29 फरवरी को एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रॉबिन शर्मा उद्यमिता का पाठ पढ़ायेंगे। निश्चित तौर पर देश के विकास की डोर को मजबूत करने के लिए यह कारगर साबित होगा।
रॉबिन शर्मा को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनकी पुस्तक "लइड विदाउट ए टाइटिल" लोगों का काफी हद तक दिशा-निर्देशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके रॉबिन शर्मा अब तक 11 किताबें लिख चुके हैं। जो किसी भी प्रकार के संस्थान को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का रास्ता दिखाती हैं। इस मौके पर रॉबिन शर्मा अपने अनुभवों के माध्यम से लोगों के जीवन को बदलने वाले सुझाव दिये। रंग दे को उम्मीद है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश के छोटे उद्यम और तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यदि आपको पास चाहिये तो क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications