सरकार बनी तो गुंडों को जेल भेजेंगे मुलायम
यादव ने यहां चुनावी सभा में कहा कि सपा के शासनकाल में गुण्डागर्दी नहीं चलेगी तथा अपराधियों और गुण्डों की जगह जेल में होगी। मुलायम ने जनता के सामने भले ही लुभावनी बातें कर उन्हें अपनी ओर मिलाने की कोषिष की हो परन्तु यूपी पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि सपा के शासन काल में प्रदेष में अपराधिक ग्राफ काफी ऊपर था अब सपा कौन सी रणनीति तैयार करेगी कि राज्य में अपराध कम हो जाएगा।
उन्होने सभा में लोक लुभावने वादों की झडी लगा दी और कहा कि सरकार बनी तो किसानों व बुनकरों के कर्ज माफ होगा। श्री यादव ने कहा कि सपा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देगी तथा रोजगार नहीें मिला तो एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस को डर है कि सपा की सरकार बनेगी तो केन्द्र की कुर्सी डगमगा जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े जमा चुका है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री महारानी बनकर बैठी हैं और नोट की मशीने लगाकर रुपये गिनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता अब सरकार को उखाड़ फेंकेगी तथा बेहतर विकल्प समाजवादी पार्टी ही है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार नोएडा से लेकर लखनऊ तक भूमि पर नाजायज तरीके से कब्जे किए है।













Click it and Unblock the Notifications