'चुनाव से पहले ही हार मान चुके राहुल'

shahnawaz hussain
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल पार्टी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और नरेन्द्र मोदी की आलोचना किये जाने से उत्तेजित भाजपा ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि उन्हें (राहुल) केंद्र में भ्रष्टाचार नहीं दिखाई दे रहा है और चुनाव से पहले ही उन्होंने हार मान ली है। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को न तो भाजपा दिखाई दे रही है और न ही कांग्रेस सरकारों का भ्रष्टाचार दिख रहा है।

जो लोग केवल अपने आप और अपने परिवार में मग्न हैं, उन्हें कोई और नहीं दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि मैं यह बदलूंगा, वह बदलूंगा, मैं अपनी पार्टी बदलूंगा। वह आत्म प्रशंसा में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल ने भ्रष्टाचार और लोकपाल विधेयक पर भाजपा पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि कर्नाटक, उत्तराखंड झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार है जबकि आडवाणी ने इन राज्यों से होकर यात्रा निकाली। राहुल ने कहा कि जब उन्होंने प्रस्तावित लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने का प्रस्ताव किया तब विपक्ष ने उसकी हंसी उड़ायी। राहुल ने लोकायुक्त के मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी आलोचना की।

बहरहाल, राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी यह चुनाव इसलिए लड़ रही है ताकि कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा हो सके। दिल्ली में कांग्रेस सरकार बसपा और सपा के पैरों पर खरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+