'हाईटेक जीवन जीने के लिए पढ़ी-लिखी लड़कियां कर रही हैं जिस्मफरोशी'
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने हैरत अंगेज बात कही कि हाईटेक जीवन जीने वाली संपन्न परिवारों के पढ़ी लिखी लड़कियां भी अपनी लाइफस्टाइल को मेंटन करने के लिए देह व्यापार में के धंधे में उतर रही है। ताज्जुब की बात यह है कि ऐसी लड़कियां काफी उच्च शिक्षा हासिल करने वाली हैं।
सु्प्रीम कोर्ट ने सरकार से यौनकर्मियों से संबंधित पुनर्वास कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें जांच में पता चला है कि सम्पन्न परिवारों की शिक्षित लड़कियां उच्च जीवनशैली की आकांक्षा और प्रतिदिन मॉल जाने की चाहत में इस पेशे का रुख कर रही हैं।
न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की पीठ ने वकील प्रदीप घोष से यह सवाल किया। घोष को पूर्व में एक अन्य वकील जयंत भूषण के साथ उस विशेष पैनल में नियुक्त किया गया था जिसे देश के यौनकर्मियों के पुनर्वास एवं अन्य मामलों को देखने का दायित्व सौंपा गया था। शीर्ष अदालत ने अतिरिक्त सालिसिटर जनरल पीपी मल्होत्रा से तीन सप्ताह में यह सुनिश्चित करने को कहा कि विधि आयोग कार्यालय में इस कार्य से जुड़ी समिति के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान किया जाए।













Click it and Unblock the Notifications