दिल्‍ली की लुटेरी दुल्‍हन ने पहले लूटा दिल फिर पैसा

Luteri Dulhan
दिल्ली (ब्यूरो) । शादी के बाद ससुराल का माल साफ करनेवाली दुल्हन को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह वारदात यमुना विहार इलाके की है। पुलिस को शक है दुल्हन किसी साजिश के तहत यह ठगी की है। मुमकिन है उसने और लोगों को भी चूना लगाया हो। इसमें उसका पहला पति भी शामिल है।

शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल से लाखों रुपये का माल समेटकर दुल्हन रीना भाग गई थी। रीना के साथ पुलिस ने उसके पहले पति विजय उर्फ बैंगन को भी दबोचा है। रीना अपनी ससुराल से 65 हजार रुपये कैश और करीब छह लाख रुपये के जेवरात समेटकर भाग गई थी। पुलिस ने दोनों के पास से कुछ माल भी बरामद किया है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यमुना विहार इलाके में एक टीवी पत्रकार की हरियाणा सोनीपत निवासी रीना से छह नवंबर को शादी हुई थी। शादी के समय उसे बताया गया था कि उसका पूरा परिवार अच्छे घराने से ताल्लुक रखता है। शादी के तीन दिन बाद सोनीपत में पीड़ित को पता चला कि उसके तीनों साले इलाके के बदमाश हैं।

पोल खुलने के बाद रीना 16 नवंबर को ससुराल से माल समेट फरार हो गई। बाद में पीड़ित के पास विजय उर्फ बैंगन नामक शख्स ने फोन कर बताया कि रीना उसकी पत्नी है और माल समेटने के लिए उसने शादी की थी। पुलिस को सूचना देने पर विजय ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को जींद हरियाणा से रीना और विजय बैंगन को दबोच लिया।

उधर नौकरी का झांसा देने वाली मूलत: वदोदरा (गुजरात) निवासी पिंकी शुक्ला (21) को मुखर्जी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिंकी पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये ठग लिए। मुखर्जी नगरपुलिस ने बताया कि संजय ने शिकायत में कहा था कि बताया कि उसके सहयोगी कमलेश के जरिए दो साल पहले पिंकी से मुलाकात हुई। पिंकी ने खुद को रेलवे की टीटीई बताया और नई दिल्ली स्टेशन पर तैनाती की बात कही।

पिंकी निरंकारी कालोनी स्थित कमलेश के घर आने लगी। गत वर्ष उसने कमलेश के घर के पते पर बैंक में अकाउंट खोल लिया। पिंकी ने संजय को बताया कि जो भी व्यक्ति उसे रुपये देगा, उसे रेलवे में नौकरी दिला सकती है।

संजय ने चार लाख रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए। पिंकी ने उसे लखनऊ भेज आवेदन पत्र लाने को कहा। वहां पहुंच उसे ठगी का अहसास हुआ। रिपोर्ट दर्ज होने पर बैंक ने पिंकी के खाते को सील कर दिया। पिंकी बैंक पहुंची तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+