दिल्ली के लुटियंस जोन में भी लुटेरों का आतंक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीताराम येचुरी के पर्सनल सेक्रेटरी के घर चोरी हो गई थी उनके घर से चोरों ने 5 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, शो पीस आदि ले गए थे। अभी इस मामले की तहकीकात चल ही रही थी कि आज दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले लुटियंस जोन से चालीस जिंदा कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई है। यह कारतूस राष्ट्रपति आवास से महज डेढ किलोमीटर दूर रफी मार्ग पर एक डस्टबीन से बरामद हुए हैं।
सीआईएसएफ की एक टीम ने चैकिंग के दौरान इन कारतूसों को बरामद किया। साआईएसएफ ने कारतूसों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर यह कारतूस कहां से आए और किसने इन्हें यहां पर रखा। गौरतलब है कि रफी मार्ग के पास कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications