प्रियंका और रार्बट राजनीति में आ सकते हैं
रायबरेली। इन दिनों अपने भाई की लाज बचाने के लिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रही है। अभी तक तो केवल गांधी परिवार इस चुनावी समर में कूदा हुआ था लेकिन अब प्रियंका गांधी का परिवार भी इस चुनावी संग्राम में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए उतर गये हैं।
आज चुनाव रैली के दौरान प्रियंका गांधी के पतिदेव और राहुल गांधी के जीजा रार्बट वाड्रा भी अपनी धर्मपत्नी के साथ दिखायी पड़े और रोड शो के दौरान उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।
अभी राहुल का वक्त है, प्रियंका का भी वक्त आयेगा
इस दौरान उन्होंने एक खास बात कही कि अगर लोग चाहेंगे तो वो और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे। फिलहाल तो अभी राहुल गांधी का वक्त है, जब प्रियंका का वक्त आयेगा तब देखेंगे। गौरतलब है कि जब से प्रियंका ने प्रचार में हिस्सा लिया है तब से ही लोग कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications