यूपी के सबसे लोकप्रिय सीएम हैं मुलायम सिंह यादव
तो जो नतीजे आयें उसके मुताबिक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही वो व्यक्ति हैं जो लोगों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। उन्हें सबसे ज्यादा 28 फीसदी वोट मिले हैं।
दूसरे नंबर पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी है उन्हें 20 फीसदी वोट मिले हैं। तो वहीं तीसरा नंबर पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का है जिन्हें 17 फीसदी वोट मिले है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस रेस में मौजूदा सीएम मायावती का नंबर चौथा है। उन्हें 16 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।
आपको बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे चुनावी प्रचार का शोर थम गया है। अब 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधान चुनाव के लिए 10 जिलों की 55 सीटों का चुनाव होना है। यह जगहें हैं सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अकबरपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती और सिद्धार्थनगर। देखना दिलचस्प होगा कि सहारा का यह सर्वे कितना सही साबित होता है।













Click it and Unblock the Notifications