लखनऊ में दो गुटों में झड़प के बाद तनाव

Police Force
लखनऊ। रविवार को दो समुदायों के बीच हुआ तनाव सोमवार को थोड़ी उग्र हो गया। सोमवार की सुबह कुछ लोग आगजनी पर उतर आये और तीन-चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। खैर मौके पर तैनात पुलिस बल ने माहौल को फौरन काबू में कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने तनाव पर नियंत्रण पा लिया है और पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि रविवार की दोपहर लखनऊ के सआदतगंज इलाके में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव किया गया। कुछ लोगों ने छतों से कई राउंड फायरिंग भी की। रविवार की घटना को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

डीआईजी डीके ठाकुर और सीओ चौक ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों से बात की और मामले को काबू में किया। मामला रात भर शांत रहा और सहादतगंज, नक्‍खास, चौपटियां और चौक में फौरी तौर पर र्क्‍फयू लगा दिया गया। सोमवार की सुबह दोनो पक्षों की ओर से फिर से कहा-सुनी हुई और नौबत पथराव और आगजनी की आ गई।

इस बावत डीआईजी डीके ठाकुर से फोन पर बात की गई तो उन्‍होंने बताया कि माहौल काबू में है। डीआईजी ने कहा कुछ शरारती तत्‍व इस तरह‍ की बात को हवा दे रहे हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि चुनावी रंग में खलल डालने के लिये कुछ लोग ऐसी अफवाहों को फैला रहे हैं। फिलहाल मामला काबू में है और प्रशासनिक अमले के आला अधिकारी खुद गश्‍त कर रहे हैं।

दहशत में घरों के अंदर कैद रहे लोग

सआदतगंज में दंगे की अफवाह जब गलियों में पहुंची तो लोग दहशत में आ गये। कुछ घरों में तो सिर्फ महिलायें थी जिन्‍होंने खुद को घरों में बंद कर लिया। कुछ जागरुक लोगों ने फौरन डीएम अनील सागर को फोन किया मगर काफी देर तक उनके मोहल्‍ले में पुलिस नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने अपनी रक्षा के लिये छत को किला बना दिया और खुद ही मोर्चा संभाल लिया। अफवाह का आलम यह था कि लोग सोमवार की सुबह अपनी खिड़की से ही बाहर का मौहौल देख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+