एक दिन जेल जरूर जाएंगे चिदम्बरम: मेनका

maneka gandhi
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को फिलहाल भले ही अदालत से राहत मिल गयी हो, लेकिन एक ना एक दिन वह भी जेल जरूर जाएंगे। मेनका ने दातागंज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि टूजी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाला मामले में चिदम्बरम को अदालत से भले ही राहत मिल गयी हो लेकिन उनके खिलाफ काफी सुबूत हैं और एक ना एक दिन वह जेल जरूर जाएंगे।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इस सवाल पर पार्टी सांसद ने कहा कि वह कोई ज्योतिषी नहीं है। जो भी मुख्यमंत्री बने, वह ईमानदार तथा कर्मठ होना चाहिये। शराब व्यवसायी पोंटी चड्ढा को धनकुबेर बनाने के पीछे प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मायावती ने चड्ढा को करोड़ों रुपये की चीनी मिलें सस्ते दामों में बेच दीं।

वह रातोंरात अरबपति बन गया। मेनका ने दावा किया कि मायावती ने दिल्ली के पाश इलाके में तीन बंगले खरीदे हैं जिनकी कीमत क्रमश: 150 करोड़, 300 करोड़ और 350 करोड़ रुपये है। उन्होंने कल बांदा में रैली को सम्बोधित करने गये सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तरफ एक महिला द्वारा चप्पल उछाले जाने की निंदा करते हुए कहा कि विदेश से शुरू हुआ यह चलन बिल्‍कुल गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+