पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में आएगी:गडकरी

उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में मतदान हो चुके हैं जबकि उत्तर प्रदेश और गोवा में फरवरी-मार्च में मतदान होंगे। गडकरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपने पक्ष में फैसले की उम्मीद कर रही है। उन्होंने गोवा के बारे में कहा कि क्षेत्रीय दल महाराष्ट्रवाड़ी गोम तक पार्टी (एमजीपी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर पार्टी 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है।
गडकरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने गोवा में सुशासन और विकास का आश्वासन दिया है। भाजपा ने राज्य में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए एमजीपी के साथ सीटों के तालमेल के लिए समझौता किया है। एमजीपी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों ही पार्टियां कम्भरजुआ विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications