'किसानों के प्रति हमदर्दी कांग्रेस का ढोंग'
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके अधिकांश नेता गांव और किसानी पृष्ठि भूमि के ही है जबकि कांग्रेसी नेता एवं राहुल गांधी की पाश्चात जीवन शैली जीने वाले है। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हर जन सभा में भाजपा की (इंडिया शाइनिंग) के नाम पर जिस तरह माखौल उड़ा रहे है वह प्रदेश की जनता को यह भी तो बताये कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में आटा -दाल का क्या भाव था और आज महंगाई अपने चरम पर है जिसके चलते लोगों का जीवन यापन तक दूभर हो गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवराज को हाथी का पैसा खाना दिख रहा है तो स्पष्ट करें कि केन्द्र सरकार ने इस संबंध में अब तक क्या कदम उठाये। केवल भाषणों से जनता को राहत नहीं मिलेगी। सिंह ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि राहुल जी का कहना कि प्रदेश से लोग बाहर जाकर भीख मांगने को मजबूर हैं, अगर इसे सही माना जाये तो यह महंगाई के चलते केन्द्र सरकार की ही देन है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। एक हजार दिन बीतने जा रहे हैं, महंगाई बढते बढते बेकाबू हो गयी है। राहुल को इस विषय पर भी चुप्पी तोडनी चाहिए। सिंह ने दावा किया कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और भाजपा ही प्रदेश को सुशासन दे सकती है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सपा शासन की गुण्डई बसपा का भ्रष्टाचार और कांग्रेस की केन्द्र सरकार की महंगाई की मार को प्रदेश की जनता भूली नही है और गुण्डई, भ्रष्टाचार और महंगाई मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे ओर भाजपा सरकार का सुशासन बहुमत का चुनावी आधार बनेगा।













Click it and Unblock the Notifications