कांग्रेस अल्पसंख्यकों को उनका लाभ देना चाहती है - राज बब्बर

रामपुर। बसपा, सपा, भाजपा ने 22 वर्षो में आप लोगों को क्या दिया? भूख, बेकारी। अब परिवर्तन का समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है। नौजवानों को रोजगार देना चाहती है। कांग्रेस ने मुसलमानों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण देने को कहा तो सभी पार्टियों के पेट में दर्द होने लगा। कांग्रेस अल्पसंख्यकों को उनका लाभ देना चाहती है। यह बात फिल्म अभिनेता एवं सांसद राजबब्बर ने महमूदाबाद के रामपुर-मथुरा मार्ग पर कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश से बसपा सरकार जाने वाली है तो उसकी मुख्यमंत्री कहती हैं कि उसके 22 मंत्री तथा सैकड़ों विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसलिए उन्हें बसपा से बाहर कर रही हूं। वह इस भ्रष्टाचार से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पद की लालसा नहीं है। वह प्रधानमंत्री बन सकते थे किंतु वह प्रदेश की खस्ताहाल से चिंतित हैं और वह प्रदेश को तरक्की पर लाना चाहते हैं।

इस परिवर्तन में नौजवानों को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सपा तथा भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा-भाजपा के अंदरूनी गठजोड़ के कारण मैने सपा छोड़ी थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन प्रसाद को जिताने की अपील की। सिधौली क्षेत्र के ग्राम कुंवरगड्डी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही जनता का भला हो सकता है तथा विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी को बिजली, पानी, शिक्षा सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कांग्रेस की सरकार बनने पर नया कानून बनाया जाएगा। जिसमें सभी को बराबर का न्याय मिलेगा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में व्याप्त कुशासन को और बर्दाश्त नहीं करेगी। बदलाव की इबारत लिखी जानी तय है क्योंकि प्रदेश का हर नागरिक राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से आजिज आ चुका है, ऐसे में हर कोई अपना हाथ कांग्रेस के साथ जोड़ रहा है।

यही कड़ी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सपने को साकार करते हुए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी, तय है। सभा को कांग्रेस पर्वेक्षक रवीबुदीन,अनुसुईया शर्मा, डॉ. शकील अहमद किदवई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रत्याशी मोहन प्रसाद, एहसन अहमद, रईस अहमद, अतीक अहमद, उमेश गुप्त, रमेश सिंह, मसूर सलमानी, अनुज जैन, रामलाल, मुन्ना अंसारी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+