वोट देने वालों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स मुफ्त

राजधानी के वाटर पार्क व क्लब आदि ने भी प्रस्ताव रखा है कि मतदाताओं को छूट देंगे। निर्वाचन आयोग के मतदाताओं को उत्साहित करने और वोट देने की प्रेरणा देते शहर की सड़कों के किनारे आकर्षक होर्डिंग लगाये हैं। अधिकारियों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 46 था। लखनऊ जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 50 लाख नये मतदाता सामने आये हैं। इनमें अधिकतर युवा है जो पहली बार मतदान करेंगे।
आनंदी वाटर पार्क प्रबंधन घोषणा की है कि मतदान करने वालों को 60 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वाटर पार्क के निदेशक विकी तलवार ने कहा कि मतदान के मद्देनजर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मतदाताओं से घोषणापत्र भरवाये जा रहे हैं। मतदान कर घोषणा पत्र के साथ वाटर पार्क में आने वालों को पूरे फरवरी महीने तक साठ प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
राजधानी लखनऊ के सरदार भगत सिंह कालेज ने मतदान करने वाले छात्रों को कम्प्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स मुफ्त कराने की घोषणा की है। कालेज के उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया का कहना है कि ऐसा युवाओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिये किया जा रहा है। दूसरी ओर ब्लू लाउंज रेस्टोरेंट ने एलान किया कि मतदान के दिन 19 फरवरी को मतदान का निशान दिखाने पर बिल में दस प्रतिशत की छूट देगा। जबकि स्कॉर्पियो क्लब भी मतदान करने वाले सदस्यों को खाने में 25 प्रतिशत की छूट देने की बात कह रहा है। क्लब व रेस्टोरेंट के बाद सुमित्रा क्लीनिक ने 18 से 25 साल के युवाओं की आंख के लेजर से आपरेशन में बीस प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications